कटिहार, मई 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इस बार पंचांग का गणित बदला हुआ नजर आ रहा है। ज्येष्ठ (जेठ) का महीना इस वर्ष सामान्य 30 दिनों की बजाय 59 दिनों का हो गया है। अधिकमास के कारण बने इस विशेष संयोग ने मई से लेकर दिसंबर तक पड़ने वाले प्रमुख पर्व-त्योहारों की तारीखों को पीछे खिसका दिया है। यही वजह है कि इस वर्ष दीपावली अक्टूबर की जगह नवंबर में मनाई जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बदलाव का असर अन्य पर्वों पर भी साफ दिखेगा। जहां पिछले साल रक्षाबंधन अगस्त के दूसरे सप्ताह में मनाया गया था, वहीं इस बार यह अगस्त के अंतिम सप्ताह में पड़ेगा। इसी तरह जन्माष्टमी, जो बीते वर्ष 16 अगस्त को थी, इस बार 4 सितंबर को मनाई जाएगी। यानी लगभग हर प्रमुख पर्व 18 से 20 दिन तक विलंब से आएगा। यह भी पढ़ें- जेठ बना लंबा महीना 59 दिन तक चलेगा ज्येष्ठ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.