अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के मुरावन टोला निवासी एक विवाहिता ने अपने जेठ पर हमला और अभद्रता का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता संगीता पत्नी जगदेव निवासिनी मुरावन टोला,सहादतगंज थाना कैंट का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में उसके जेठ बबलू दरवाजे पर आये और गाली-गलौच शुरू कर दी। दरवाजे को तोड़ दिया और डंडे से हमला किया। डंडे से मारा,जिससे सिर व पैर में चोट आयी। हल्ला-गोहार पर मोहल्ले के लोगो के एकत्र हुए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...