हापुड़, मार्च 10 -- ब्रजघाट, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी भोता देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो गई है। उनके दो बच्चे है, अब वह देवर के साथ रहती है। इसको लेकर उसका जेठ उसके हिस्से की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा का प्रयास कर रहा है। पीड़िता ने दो दिन पूर्व जेठ को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी जेठ ने उसको पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...