गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने जेठ पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता कोमल ने पुलिस को बताया कि एक मई की शाम उनके जेठ सुमित कुमार शराब के नशे में उसके घर आया। घर में घुसते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...