जेठ पर मकान हड़पने का आरोप लगाया
नोएडा, अप्रैल 4 -- दनकौर। कस्बा निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर मकान हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़िता मंजू ने शिकायत में कहा है कि उसका धनौरी रोड पर मकान है। यह उसकी सास के नाम पर था। सास की मौत हो चुकी है। जेठ ने सास के मरने से कुछ दिन पहले धोखाधड़ी करके सास से मकान को अपने नाम करा लिया था। अब जेठ उस मकान में हिस्सा देने से मना कर रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.