उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन गांव के रहने वाले युवक की पत्नी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 27 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने कमरे में लेटी थी। उसका आरोप है कि इसी दौरान देवर कमरे में घुस गया और जबर्दस्ती करने की कोशिश करने लगा। किसी तरह खुद को बचा पति को फोन किया। पति के आने पर उसके साथ शिकायत करने कोतवाली जाने के लिए निकले। इसी बीच जेठ व देवर ने पति को रोका और न मानने पर उसे व पति को डंडों से पीटा। कोतवाली जाने पर जान से मारने की धमकी दी। देवर ने एक ईंट उठाकर पति पर मारी, जो पैर में आकर लगा। उसने पैर फ्रैक्चर होने की आशंका जताई है।कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं आरोप से घिरे जेठ व देवर ने आरोप निराधार बताएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.