जेठ ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर
कौशाम्बी, जून 3 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी महेश सरोज ने बताया कि एक जून की शाम उसकी छोटी-छोटी बेटियों ने जेठ अमरेश कुमार के फूल के पौधे से पत्ती तोड़ ली थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर जेठ बेटियों को गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे पीड़िता को गंभीर चोट लगी है। मंगलवार को मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- गंदगी फैलाने के विरोध पर मां-बेटे को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.