जेठ ने बेटों-बेटी संग मिलकर महिला को पीटा
कौशाम्बी, मई 24 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव की फूलजहां पत्नी नईम ने बताया कि 22 मई को जेठ रुस्तम पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे अलीजान, जुनैद व बेटी नदरा के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- जेठ ने महिला संग की अश्लीलता, विरोध पर पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.