पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पूरनपुर। पति की गैर मौजूदगी में ससुराल गई महिला के साथ जेठ ने गाली गलौज करते हुए कमरे में खींचकर अश्लील हरकतें की। आरोप है जेठ आए दिन घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करता है। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति अधिकतर बाहर रहता है। उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पति की गैर मौजूदगी में ससुराल वाले उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उसने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दो महीने पहले वह मायके से अपनी ससुराल में कपड़े लेने गई थी। आरोप है सास ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। विरोध पर सास ने अपने बड़े बेटे मो. उमर को बुला लिया। आरोप है जेठ ने उसके साथ गाली गलौज की। घर के अंदर जाने पर जेठ उसे कमरे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.