जेठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी
बरेली, मई 26 -- मीरगंज। जेठ दशहरा पर गोरा लोकनाथपुर में मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का उद्घोष कर रामगंगा में स्नान किया और दीपक जलाकर प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने फल, फूल, काशीफल, वस्त्र, दूध रामगंगा में अर्पित किए और खिचड़ी दान की। बच्चों का मुंडन नदी घाट पर कराया गया। श्रद्धालुओं ने स्नानकर रेत में बैठकर पूड़ी कचौड़ी खाई। प्रधान धर्मेंद्र सिंह एवं मेला कमेटी के बाबूराम तुरैहा, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं मोहित सक्सेना आदि ने मेला में परिजनों से बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया। गोरा लोकनाथ गांव में लेखराज कश्यप आदि ने मेला में जा रहे श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया। यह भी पढ़ें- दशहरा मेले में भक्तों ने रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी कॉलेज मार्केट में रोहित पांडेय ने एवं बिजली घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.