जेठ-जेठानी व बच्चों ने बाल घसीटते हुए पीटा
कानपुर, जून 14 -- सचेंडी। सचेंडी में एक महिला ने नल की टोटी टूटने के विवाद में जेठ-जेठानी व उनके बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायपुर गदनखेड़ा गांव निवासी बीनू सिंह के अनुसार जेठ प्रेम सिंह से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मंगलवार को पेड़ काटने के दौरान घर के बाहर नल की टोटी जेठ से टूट गई थी। इस पर भतीजे ने एक-दो दिन में बनवाने की बात कही थी। गुरुवार सुबह टोकने पर जेठ, जेठानी संगीता, भतीजा कृष्णा व भतीजी राखी घर में घुस आए और बाल पकड़कर पीट दिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.