प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव की रहने वाली नेहा चौरसिया ने अपने जेठ, जेठानी पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। नेहा का आरोप है कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। घर पर वह अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अकेली रहती हैं। आरोप लगाया कि उनके जेठ और जेठानी उन्हें आए दिन परेशान और प्रताड़ित करते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनकी जेठानी उनके कमरे में घुस आईं। उन्हें गालियां दी। इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। उपनिरीक्षक सरनाम सिंह ने बताया कि जांच के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...