फिरोजाबाद, मार्च 15 -- थाना नारखी क्षेत्र के नयावास में जेठ और जिठानी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। नयाबांस निवासी सपना पत्नी राजू छत पर बने कमरे में अपने परिवार सहित रहती है। वह प्रातः गैस पर खाना बना रही थी। उसी दौरान किसी बात को लेकर जेठ अजब सिंह और जेठानी रूबी से विवाद हो गया। विवाद इतना तूल पकड़ गया कि जेठ और जेठानी ने आक्रोशित होकर सपना के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके फल स्वरूप वह घायल हो गई सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सपना का डाक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। सपना की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.