जेठ-जेठानी ने ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ा
मुरादाबाद, मई 11 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी निवासी महिला रोशनी नेगी ने अपने जेठ संजय नेगी और जेठानी आशा नेगी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। रोशनी नेगी के अनुसार सोमवार को उसके निर्माणाधीन मकान पर मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी जेठ और जेठानी आए ओर लड़ाई करने लगे। कहासुनी के दौरान ही आरोपियों ने ईंट से सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार उसका बेटा बचाने आया तो आरोपियां ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.