जेठ जातरा में झूमा गांव, एकता और परंपरा की दिखी झलक
चक्रधरपुर, मई 4 -- आनंदपुर, संवाददाता मनोहरपुर प्रखंड के पानी टंकी गांव में जेठ जातरा का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर पांच गांवों के लोगों ने एक साथ जुटकर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने एक मंच पर जुटकर अपने सांस्कृतिक नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कदमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। उरांव समाज के आनंदपुर -मनोहरपुर के प्रखंड अध्यक्ष बोदे खलखो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जेठ जातरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह उनकी पहचान, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- मंडा व जेठ जतरा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.