अमहदाबाद, मई 19 -- अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सुरेंद्रनगर जिले में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपियों ने इस वारदात को हादसा बनाने की कोशिश की। पुलिस ने पहले इस केस को मौत मानकर बंद कर दिया गया था। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि केस प्रेम संबंध, अवैध रिश्तों और साजिशन हत्या से जुड़ा है। जेठ के प्यार में पड़ी महिला ने दुश्मन बने पति के लिए पहले किलर हायर किया, लेकिन उसके नाकाम होने पर प्रेमी संग खुद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगध्रा तालुका के सोलदी गांव निवासी शांतिगिरि विष्णुगिरि गोस्वामी की मौत को शुरुआत में नहर में डूबने से हुई दुर्घटना माना गया था। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त सूचना के बाद ज...