सीतापुर, मई 3 -- बिसवां, संवाददाता। श्री हनुमत सेवक समिति द्वारा ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को रात सात बजे से शानदार जवाबी कीर्तन का आयोजन महमूदाबाद रोड स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज के रणजीत राज एवं मध्यप्रदेश की नीलम विश्वकर्मा के बीच जोरदार जवाबी कीर्तन का रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष संयोजक पवन कुमार मिश्र बबलू ने दी। उन्होंने बताया कि श्री हनुमत सेवक समिति के बैनर के तले निरंतर 29 वां जोरदार जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक पवन कुमार मिश्र बबलू ने कीर्तन प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंच की अपील की है। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन में विविध लीला की प्रस्तुति यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा पाठ के बाद हुआ भंडारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.