मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। जेठ की दोपहरी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। सुबह दस बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। धूप और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, शाम को पांच बजे के बाद जब धूप कम हुई तब सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। जिले का अधिकतम तापमान दूसरे दिन 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में तीन दिनों से तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं, मंगलवार को तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बीएचयू के साउथ कैंपस के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बीते चार दिनों से हो रही वृद्धि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया ...