जेठ की गर्मी में झमाझम बरसे सावन के बादल, मौसम हुआ सुहाना
बांका, मई 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जेठ की तपती गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे, लेकिन दिन के करीब साढ़े 11 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। जबकि तेज हवा और बारिश के कारण मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली साथ ही तेज बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। शहर के शिवाजी चौक, कटोरिया बस स्टैंड, भागलपुर बस स्टैंड, गांधी चौक समेत कई इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बारिश शुरू होते ही बाजारों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.