वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। जेठ की गर्मी और सूर्य किरणों की तपिश फिर अपने तेवर में लौट चली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग एवं विशेषज्ञ का मानना है कि इस हफ्ते अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक हो सकता है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर का अनुमान है कि 21 मई को तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन गर्म होने से रात भी बेचैनी से भरी होगी। बरहाल, मंगलवार सुबह 9 बजे से ही मौसम का मिजाज साफ होने लगा था। करीब दो हफ्ते तक गर्मी से मिली राहत काफूर हो चली थी। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती जा रही थी। अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 29 अप्रैल को तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 30 अप्रैल को आंधी-बारिश के बाद तापमान में दस डिग्री की गिरावट हुई थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.