बांका, दिसम्बर 26 -- अमरपुर, निज संवाददाता। जेठौर क्षेत्र आने वाले समय में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर, प्राकृतिक पहाड़ियां, घने जंगल और मनोरम वादियां इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन के लिए भी अत्यंत उपयुक्त बनाती हैं। खासकर नए साल, सावन माह और महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। पिकनिक मनाने के साथ-साथ लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं। चांदन नदी के किनारे जेठौर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है, जिसकी मान्यता दूर-दूर तक फैली हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और यहां सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन महीने में कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.