बांका, फरवरी 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सुप्रसिद्ध जेठौरनाथ मंदिर में शिव विवाह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां चार दिनों का मेला लगता है। मंदिर समिति के संरक्षक बंटी सिंह, अध्यक्ष दुर्गा कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, सचिव पंकज सिंह आदि ने बताया कि मंदिर के समीप लगने वाले मेले का इस बार जगह बदला गया है। पहले मंदिर के सामने चांदन नदी के किनारे मेला लगता था। लेकिन इस बार मंदिर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर मेला लगाया जा रहा है। इससे मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी तथा मंदिर परिसर में अधिक जगह बनेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के सामने सांसद मद से लगा सोलर लाइट वर्षों से बंद पड़ा है। साथ ही अधिकांश सोलर लाइट बंद पड़ी है। हालांकि पिछले वर्ष स्थानीय विधायक जयंत राज द्वारा...