बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि वह जायद (गर्मी, जेठुआ) सीजन में वैज्ञानिक तरीके से सब्जियों की खेती कर दो गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि इस सीजन (मार्च-जून) में लौकी, नेनुआ, कद्दू, खीरा, करेला भिंडी आदि की खेती अधिक लाभ देती है, बशर्ते किसान विशेषज्ञों के परामर्श से वैज्ञानिक तरकीब से इनकी बुआई करें। उन्नतशील बीज और नियमित सिंचाई का प्रबंधन किसानों को मालामाल कर देगी। डॉ. संजीत ने किसानों को बताया कि कद्दू वर्गीय फसलों के लिए अच्छे जल निकास वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसके लिए भूमि का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए l तैयारी के लिए खेत की दो से तीन बार जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बनाएं। साथ ही 1.5-2.5 मीटर की द...