प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थानाक्षेत्र के धनई का पुरवा (शिवबोझ) निवासी सुषमा शुक्ला पत्नी प्रभाशंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार सुबह 11 बजे वह घर पर बैठी थी। उसी समय जेठानी और परिवार के लोग गाली-गलौच करते हुए उसे पीटने लगे। पीड़िता के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में उसे लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.