जेठानी ने की देवरानी की हत्या, बिहार के बेतिया में बकरी और रोटी पर परिवार में खूनी जंग
बेतिया, अक्टूबर 11 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। बिहार के बेतिया में बकरी और रोटी के विवाद में जेठानी ने देवरानी को मौत के घाट उतार दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के जबका गांव में शनिवार की रात की घटना बताई जा रही है। बकरी के रोटी खाने को लेकर दो गोतनी के बीच शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि जेठानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी देवरानी गायत्री उर्फ रमिता देवी (35) की पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात मृतका की बकरी उसकी जेठानी के घर में घुस गई थी। वहां बकरी ने रोटी खा ली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.