मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर मैनपुरी शहर में खोले गए पिंक बूथ पर महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। शिकायत आती है तो तत्काल दोनों पक्षों को बुला लिया जाता है। महिला पुलिस कर्मी दोनों ही पक्षों से संवाद करते हैं और शिकायत का निस्तारण करा दिया जाता है। बुधवार को महिला की शिकायत पर दोनों पक्ष बुलाए गए और शिकायत का निस्तारण करा दिया गया। शहर के गोलाबाजार निवासी अनीता दिवाकर पत्नी प्रवेश कुमार ने पिंक बूथ पर अपनी देवरानी अनामिका के विरुद्ध पैतृक बंटवारे को लेकर विवाद करने की शिकायत की। दोनों पक्षों को पिंक बूथ पर बुलाया गया। काउंसलिंग की गई और झगड़े से विवाद का हल न निकलने के लिए जागरूक किया गया। आरोपी अनामिका ने कुछ समय मांगा तो दोनों पक्षों को आपस में मामला निस्तारित करने के लिए समझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.