जेठानियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
बलरामपुर, जुलाई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भावुक पुरवा (बंजरिया हुसैन) में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुर की सेवा करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पिटाई व अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप उसकी तीन जेठानियों पर लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी खैरुल निशा पत्नी नौशाद ने दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि 20 जुलाई शाम करीब पांच से छह बजे के बीच वह अपने बीमार ससुर की सेवा कर रही थीं और उन्हें दवा दे रही थीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ससुर की सेवा करना महिला को पड़ा भारी इसी दौरान उनकी तीनों जेठानियां वहां पहुंच गईं और सेवा करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.