नवादा, अप्रैल 25 -- नवादा में जंगली हाथियों का कहर पिछले एक माह से जारी है। रजौली, गोविन्दपुर व कौआकोल के जंगलों में हाथियों की मूवमेंट लगातार हो रही है। कहीं फसल तो कहीं घरों को ये हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में पिछले तीन दिनों से हाथियों की मूवमेंट गोविन्दपुर के ग्रामीण इलाके में देखी जा रही है। हाथियों ने इस दौरान जेठसारी जंगल में बंधी एक गाय को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वन विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा गाय का पोस्टमार्टम कराया गया। पशुपालक को उचित मुआवजा दिये जाने का भी आश्वासन दिया गया है। वहीं हाथियों ने इस दौरान जेठसारी व माधोपुर इलाके में कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कई मिट्टी व फूंस के घरों को हाथियों ने गिरा दिया और घर में घुसकर रखा अनाज खा गये। गोविन्दपुर में हाथियों के होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.