आरा, जनवरी 30 -- पीरो, संवाद सूत्र। जेठवार में पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन के बाद गांवों को जोड़ने के लिये सड़क बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। मुखिया मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना भाई की पहल पर तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने कोसडिहरा से जेठवार पंचायत सरकार भवन तक सड़क बनाने का ऐलान कर दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अप्रैल से सड़क बनने का काम शुरू हो जायेगा। संदेश विधायक राधाचरण साह उर्फ सेठ जी ने पंचायत सरकार भवन से सटे तालाब का जीर्णोद्धार कराये जाने का भरोसा दिलाया है। बदली परिस्थितियों में सड़क बन जाने से जेठवार पंचायत के सभी गांव पंचायत सरकार भवन से जुड़ जायेंगे। पहले कोसडिहरा और बकसंडा के लोगों को अमहरूआं, गहरूआं होते हुए जेठवार आना पड़ता था और अब सीधे कोसडिहरा से जेठवार पहुंच जायेंगे। मुखिया मुन्ना कुमार के अनुसार पंचायत सरकार भवन में किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.