जेठ, जेठानी, सास,और पति चार पर प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, अगस्त 19 -- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर प्राथमिकी सिधवलिया, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में मृतका की मां के आवेदन पर पुलिस ने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरौली थाना क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव निवासी गिरजा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी सुगी कुमारी की शादी तीन अगस्त 2025 को जलालपुर कला गांव निवासी बृजेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके वालों ने बर्तन, फर्नीचर, गाड़ी सहित दो लाख 51 हजार रुपये नकद दहेज में दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही जेठ अवधेश महतो, पति बृजेश कुमार, सास बेअदरी देवी और जेठानी निशा देवी अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.