नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- मौसम के मिजाज में इस बार असामान्य ढंग का बदलाव दिख रहा। हवा की नदियों (जेट स्ट्रीम) के काफी नीचे बहने से ऐसी स्थिति बनी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी बढ़ने के साथ कभी- कभी लू का भी प्रकोप दिखा। आश्चयर्जनक रूप से इन दिनों कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. केजे रमेश के अनुसार यह बदलाव यूं ही नहीं हुआ है बल्कि मौसमी घटनाओं की प्रवृत्ति में भी बदलाव हुआ है। पश्चिम से चलने वाली जेट स्ट्रीम जिसे हवा की नदियां भी कहा जाता है, इस बार अपेक्षाकृत निचले अक्षांस पर बहने लगी हैं। आमतौर पर यह धरती से 15-16 किमी ऊंचाई पर 300-400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर चलती हैं। ये वायुमंडल में गर्मी एवं ठंडी हवाओं के टकराने से बनते हैं। इस बार यह काफी नीचे चलने लगी हैं जिसका नत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.