नई दिल्ली, मई 15 -- एयरलाइन कंपनियों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को मौजूदा 18% की दर से घटाकर 7% करने की घोषणा की है। टैक्स में यह कटौती 14 नवंबर तक के लिए की गई है। यह कटौती ऐसे अहम समय पर हुई है, जब पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते जेट फ्यूल की ऊंची कीमतों से भारतीय एयरलाइन कंपनियां जूझ रही हैं। बता दें कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें भारतीय एयरलाइन कंपनियों के लिए खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। एयरलाइन के कुल खर्च का 35-40% हिस्सा इसी पर खर्च होता है।राज्यों पर डाला जा रहा दबाव नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों पर दबाव डाल रहा है। ये वो राज्य हैं जो फ्यूल पर सबसे ज्यादा VAT लगाते हैं। बहर...