जेट फाइटर उड़ते देख कौतूहल में रहे लोग
जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- शहर के आसमान में गुरुवार शाम अचानक जेट फाइटर नजर आया, जिससे लोगों में कौतूहल रही। बादलों की गूंज के बीच जैसे ही तेज आवाज सुनाई दी, लोगों ने घरों और सड़कों से आसमान की ओर देखा तो तेज रफ्तार से उड़ता लड़ाकू विमान दिखा। कुछ देर तक यह नजारा शहर के विभिन्न इलाकों में चर्चा का विषय बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान काफी नीचे उड़ता दिख रहा था, जिससे उसकी आवाज सामान्य विमानों की तुलना में तीव्र सुनाई दे रही थी। कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाने की कोशिश की। खासकर मानगो, साकची, सोनारी और कदमा इलाके में लोगों ने इसे साफ तौर पर देखने का दावा किया। इधर, इस संबंध में सोनारी एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करने पर अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की उड़ानों के बारे में आम तौर पर जानकारी साझा नहीं की जाती। उन्होंने इसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.