जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 26 अप्रैल को होगी। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 93 केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर कुल 40,175 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तीन सौ से अधिक दंडाधिकारियों और सैकड़ों पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा दो पाली में होगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर आज टाउन हॉल सिदगोड़ा में बैठक बुलाई गई है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश दिये गये हैं। आज तक उपायुक्त राजीव रंजन छुट्टी में हैं। वे कल जमशेदपुर पहुंच जाएंगे और परीक्षा को लेकर जरूरी इंतजाम को अंतिम रूप देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.