रांची, अप्रैल 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी घाटी में रविवार को जेट परीक्षा के दौरान सुबह चार बजे और शाम चार बजे भीषण जाम से परीक्षार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ढेलुवाखूंटा से गोला के कुल्ही तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आए। सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ जाम हटाने में जुटे रहे और करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि परीक्षा समाप्ति के बाद शाम में भी यही हाल रहा और वाहन रेंगते नजर आए। थाना प्रभारी ने बताया कि घाटी में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने और सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बनी। यह भी पढ़ें- झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर सड़क पर लगा भीषण जाम जेट परीक्षा में रांची के परीक्षार्थियों का क...