नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइन को जो आर्थिक संकट झेलना पड़ा वह बाजार की खराब परिस्थितियों की वजह से था न कि उनकी तरफ से की गई किसी धोखाधड़ी की वजह से। गोयल ने धनशोधन मामले में अदालत के सामने अपनी डिस्चार्ज याचिका (आरोप हटाने की अर्जी) में यह बात कही। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस अर्जी का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक सुनियोजित धोखाधड़ी की, जिससे देश की एक प्रमुख एयरलाइन बर्बाद हो गई। उन्होंने सरकारी बैंकों के साथ धोखाधड़ी की और खुद को और अपने परिवार को अमीर बनाया। गोयल को ईडी ने सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा था कि उन्होंने धनशोधन किया और केनरा बैंक से जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के लोन का गबन किया।कारोबारी ने याचिका में कहा कि जेट एयरव...