चाईबासा, मई 18 -- नोवामुंडी,संवाददाता। जेटेया थाना अंर्तगत कुन्द्रीझोर गांव के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित बाइक आम के पेड़ से टकराने से चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि बाइक के पीछे सवार अन्य दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान हमसदा गांव निवासी धनसिंह सिरका(19 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में घायल आकाश सिरका हमसदा व सुंदर बोबोंगा बड़ापासेया गांव के रहने वाले हैं। घटना के दूसरे दिन रविवार को सुबह जेटेया थाने पुलिस ने घटनास्थल से घायल दोनों युवकों को नोवामुंडी लेकर इलाज के लिए टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही धनसिंह सिरका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- बाइक से गिरने से युवक की मौत क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर जेटेया थाने लेने के बाद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। जेटेय...