जेटेट के लिए 20 जून तक हो सकेगा आवेदन
रांची, जून 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र लेने की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदित कतिपय अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अनुपलब्ध होने के कारण झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन भरने में कठिनाई होने की सूचना प्राप्त हुई है। उनके द्वारा अन्य विकल्प देने का अनुरोध किया जा रहा है। प्राप्त अनुरोध पर विचार के बाद सूचित करना है कि मात्र ऐसे अभ्यर्थियों के लिए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन भरने की तिथि समाप्त होने के उपरान्त विशेष रूप से एक अवसर प्रदान किया जायेगा। ऐसे अभ्यर्थी उक्त निर्धारित विशेष अवधि में अपनी सामान्य विवरणी वेबसाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.