धनबाद, अगस्त 11 -- शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन होगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्यभर के 4.40 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। धनबाद में अधिक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने जिला प्रशासन से परीक्षा केंद्रों की सूची समेत अन्य जानकारी मांगी गई है। जिला प्रशासन ने डीईओ कार्यालय से परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले शिक्षण संस्थानों की सूची मांगी है। परीक्षा का संचालन जिला प्रशासन की देखरेख में होगी। डीसी मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक की भूमिका में होंगे। बताते चलें कि कई वर्षों से जेटेट का आयोजन नहीं हुआ है।डीईओ कार्यालय को निर्देश दिया गया है...