चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा। तालाब में डूबने से जेटया के गगासाइ गांव निवासी 25 वर्षीय विक्षिप्त जानोम सिंह तिरिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को दोपहर में स्नान करने के लिए गांव के तालाब में गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया।देर तक घर नहीं आने से परिजनों उसे खोजबीन करने लगे ।इस दौरान उसे तालाब में डूबा पाया गया। तालाब से निकाला गया। जांच के बाद मृत्य पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ गई। परिजनों ने बताया कि मृतक का कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.