साहिबगंज, मार्च 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के कोरंगा टोला गांव में बीते शुक्रवार से अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात को आई आंधी-तूफान बारिश के चलते बिजली का तार व पोल गिर गया है। बिजली का हाई टेंशन तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ है । कोरंगा टोला के ताला सोरेन, सुनील मुर्मू, बाबू राम मुर्मू, लुईस हेम्बरम, फ्रांशिस मुर्मू आदि ग्रामीणों ने बताया कि कोरंगा तोला में विगत चार दिनों से अंधेरा छाया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया व बिजली मिस्त्री को सूचना दी जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.