जेजे कॉलेज में चौथे दिन भी धरना-तालाबंदी जारी
कोडरमा, अगस्त 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज में विश्वविद्यालय के संबंधन से जुड़े मुद्दे को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कॉलेज के मुख्य द्वार पर आयोजित धरने में दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए। मुख्य गेट पर तालाबंदी के कारण कॉलेज के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। छात्राओं ने जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के विद्यार्थियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इधर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश भारती और सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 14 और 15 अगस्त को जेजे कॉलेज कार्यालय को तालाबंदी से मुक्त रखा गया है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.