कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कोडरमा इकाई के तत्वावधान में शनिवार को जगन्नाथ जैन कॉलेज परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और पारंपरिक अंदाज में पर्व की खुशियां साझा कीं। परिसर में रंगों की उमंग और आपसी प्रेम का वातावरण बना रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.