कोडरमा, जून 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के प्रतिष्ठित जेजे कॉलेज सहित जिले के सभी अंगीभूत एवं मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर नवनिर्मित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के सरकारी फैसले के खिलाफ विरोध जारी है इसी कड़ी में 'जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति' ने झारखंड के वरिष्ठ विधायक सरयू राय का कोडरमा आगमन पर शनिवार को परिसदन में मुख्य संरक्षक राम रतन अवध्या के नेतृत्व में अध्यक्ष महेश भारती,सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अली शाद ने संयुक्त रूप से मुलाकात की और इस अवयावहारिक फैसले को रद्द कराने की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

संघर्ष समिति की मांगें ज्ञापन सौंपने के दौरान संघर्ष समिति के सदस्यों ने विधायक सरयू राय को बताया कि जे जे कॉलेज सहित जिले के तमाम डिग्...