जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने लिया हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय
कोडरमा, जून 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति कोर कमेटी की बैठक रविवार को सईद नसीम की अध्यक्षता में हुई। जेजे कॉलेज बचाओ-डिग्री कॉलेज बचाओ अभियान को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार तेज करने पर चर्चा की। जेजे कॉलेज बचाओ अभियान के तहत झुमरीतिलैया में झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और साथ ही आम जनता के बीच पर्चा वितरण कर अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। कोडरमा जिला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाट-बाजारों में जन-जागरुकता अभियान चलाने के लिए विशेष स्वाभिमान बचाओ रथ' निकाला जाएगा। जिले के सभी कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर सघन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा,ताकि युवा शक्ति को इस मुहिम से जोड़ा जा सके। कोर कमेटी ने जिलेभर के राजनैतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जेजे कॉलेज बचाओ अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.