जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद सह केंद्रीय मंत्री, अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर सर जेसी बॉस विश्वविद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने के निर्णय पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषय पर उचित स्तर पर विचार-विमर्श एवं आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौपने वालों में समिति के संरक्षक रामरतन अवध्या, अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कराटे, सह सचिव मो. अली शाद, बिनोद राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिला खो-खो संघ का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.