कोडरमा, जुलाई 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू), हजारीबाग में ही बनाए रखने की मांग को लेकर जेजे कॉलेज संघर्ष कोर कमेटी की बैठक बुधवार को संरक्षक सदस्य सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन समिति के सचिव देवेंद्र कुमार ने किया। निर्णय लिया गया कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस जनहित और छात्रहित से जुड़े मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आगामी चार अगस्त को जेजे कॉलेज परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया। धरना के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्राचार्य एवं उपायुक्त को सौंपा जाएगा। समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने कहा कि शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मामलों म...