कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा के जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से गिरिडीह के जेसी बोस यूनिवर्सिटी में स्थानांतरण का मामला गरमाता ही जा रहा है और यह हर दिन नया तूल पकड़ रहा है। पहले जहां छात्र नेताओं तथा राजनीतिक नेताओं द्वारा इसको लेकर कॉलेज परिसर में आंदोलन किया गया, वहीं अब छात्र कॉलेज से निकलकर सड़कों तक पहुंच चुके हैं। शनिवार को जेजे कॉलेज समेत जिले के अन्य कॉलेज को हजारीबाग विश्वविद्यालय से नहीं हटाने की मांग को लेकर छात्र रांची पटना रोड को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति कॉलेज को इसी विश्वविद्यालय में रखा जाए क्योंकि गिरिडीह की दूरी काफी है और इससे छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- जिले के कॉलेजों को विभावि से हटाने के विरोध में ...