कोडरमा, अगस्त 30 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति को जिले के तमाम डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में चल रहे आंदोलन को अब और गति मिलने लगी है। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा के संरक्षक रामरतन अवध्या, विजय यादव के नेतृत्व में अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कराटे, सह सचिव मो अली शाद, विनोद राम,कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, नीरज सिंह आदि नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से मुलाकात की। बातों को गंभीरता से सुनने के बाद जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि जेजे कॉलेज एवं कोडरमा के डिग्री कॉलेजों से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को मुख्यमंत्री के संज्ञान में दे दिया गया है। उन...