कोडरमा, जनवरी 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के समीप शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक की मौके पर ही कार के अंदर दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मजय कुमार (42 वर्ष), पिता नरेश सिंह के रूप में की गई है। वे रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदार मोहल्ला के निवासी थे। बताया जा रहा है कि धर्मजय कुमार शनिवार की रात अकेले कार से रांची से पटना की ओर जा रहे थे, इसी दौरान जेजे कॉलेज के समीप दुर्घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकालकर अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.